Balrampur News: जनगणना के प्रति जागरूक करेगी एलईडी वैन, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
बलरामपुर, नवम्बर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना जागरूकता रथ (एलईडी वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन चार दिसंबर तक जिले के गांवों और कस्बों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी देगी। एलईडी वैन के माध्यम से नागरिकों को जनगणना से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएंगी। इसमें स्व-गणना की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी, जिससे लोग घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। प्रशासन का उद्देश्य जनगणना को लेकर लोगों की शंकाएं दूर करना व प्रत्येक परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 30 नवंबर तक चलेगा स्व-ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.