Balrampur News: छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में दो भाई नामजद
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: कोठी, बाराबंकी, संवाददाता। असन्द्रा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों को नामजद किया है। तहरीर के अनुसार गांव निवासी रघुनाथ रावत के पुत्र पिन्टू और नरेश ने 24 जुलाई को पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में शनिवार रात करीब दस बजे असंद्रा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार पीड़िता की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच की जिम्मेदारी हलका दरोगा महेंद्र सरोज को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.