Balrampur News: छुट्टा जानवर से टकराने के बाद पिकअप में घुसी स्कॉर्पियो
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के रमवापुर गांव के पास एनएच-730 मार्ग पर मंगलवार सुबह अचानक हुए सड़क हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि सुबह एक छुट्टा जानवर अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान तुलसीपुर की ओर जा रहे छोटे पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद छुट्टा जानवर सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रमवापुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रति हो गई। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन से जा टकराई। हादसे में छुट्टा मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.