Balrampur News: छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता से रूबरू हुए एसडीएम
बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला का एसडीएम उतरौला योगेंद्र शरण शाह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों का जायजा लिया। कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। एसडीएम ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग देखी और उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन से प्रभावित होकर छात्र रजत कुमार और छात्रा सुधा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को चॉकलेट और फल वितरित किए। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन मिलने पर वे हर क्षेत्र में अपनी पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.