Balrampur News: छात्रा से अभद्रता, दो पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 18 वर्षीय छात्रा के साथ अभद्रता करने और बाइक से कट मारकर डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उसकी साइकिल के सामने बाइक लहराते हुए उसे परेशान किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को छात्रा देवी इंटर कॉलेज बलरामपुर से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। अपराह्न करीब तीन बजे वह बलुवा कोयलरा गांव के पास पहुंची। इसी दौरान गांव के निवासी श्याम बाबू यादव और बाबादीन यादव वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने छात्रा पर भद्दी टिप्पणियां कीं और उसकी साइकिल के सामने बाइक से कट मारने लगे। इस दौरान छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.