बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: बलरामपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत थाना सादुल्लाह नगर पुलिस ने स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी और अश्लील टिप्पणियां करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक कपिल देव यादव टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेवादा मोड़ के पास एक व्यक्ति छात्राओं पर गंदे इशारे कर रहा है और अश्लील गाने गाकर उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामसेवक (36) निवासी अहिरौला कस्बा सादुल्लाहनगर बताया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐ...