Balrampur News: छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया जागरूक
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: हरैया सतघरवा, संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना के तहत गुरुवार को कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक विनीत सिंह और उपनिरीक्षक जय हिंद यादव ने छात्राओं को इंटरमीडिएट के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रा प्रिंसी शुक्ला ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, जबकि प्रीति सिंह और नैंसी श्रीवास्तव ने नीट परीक्षा की तैयारी से संबंधित सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया। महिला आरक्षी कीर्ति सिंह ने साइबर अपराध के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कॅरियर और साइबर सुरक्षा की दी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.