बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तुलसीपुर की ओर से युवा सप्ताह के तहत अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पॉलीथीन के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने कागज के थैले तैयार कर लोगों को पॉलीथीन का उपयोग छोड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीवीपी नगर अध्यक्ष मुन्नु तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य व पशु-पक्षियों के लिए गंभीर खतरा है। इसके अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, नालियां जाम होती हैं और प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने लोगों से कागज और कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की। अमन गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग समय की ...