बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में प्राचार्य ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करने वाले पात्र छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। कॉलेज प्राचार्य ने अपील की है जिन विद्यार्थियों ने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया है, ऐसे विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने और बायोमीट्रिक सत्यापन कराने की प्रक्रिया भी अनिवार्य की गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार छात्र-छात्राओं को अपना छात्रवृत्ति आवेदन पत्र 13 नवंबर 2026 तक भरकर सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने पोर्टल संख्या 11 पर आवेदन पत्...