बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ीपुर लोनियन गांव में भूसे पर रखे छाजन के पतरे हटाने को लेकर विवाद में महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुलदीप और उसकी पत्नी ने लाठी-डंडों से महिला की पिटाई कर दी, जिससे उसका बायां पैर टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति की भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट उतरौला के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालयीय अभिलेख के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता सुमित्रा पत्नी राम विलास के अनुसार 27 मई 2026 शाम करीब 5:30 बजे कुलदीप और उसकी पत्नी छाजन का पतरा हटाने को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर द...