बलरामपुर, सितम्बर 6 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम हुसेनाबाद में बनाया गया राजकीय पशु चिकित्सालय छह वर्ष बाद भी संचालित नहीं हो सका है। भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद शासन स्तर से पद स्वीकृत नहीं होने के कारण चिकित्सालय में पशु चिकित्सक अथवा कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी है। शासन की मंजूरी के बाद चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को करीब 40.17 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। संस्था ने अगस्त 2019 में निर्माण कार्य पूरा कर भवन पशुपालन विभाग को सौंप दिया। इसके बाद विभाग ने चिकित्सालय संचालन के लिए पद स्वीकृत करने को शासन को कई बार पत्र भेजा, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी। चिकित्सालय ब...