Balrampur News: छह माह में ही उखड़ गई सोनपुर-बालापुर संपर्क सड़क
बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग सोनपुर से पडरौना, पुरैना होते हुए बालापुर को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बने अभी छह माह भी नहीं हुए हैं, लेकिन सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। पडरौना मोड़ पर सड़क टूटने के साथ किनारे करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। पुरैना निवासी आत्माराम यादव ने बताया कि बीती रात बाइक से घर जाते समय उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे बने गड्ढे में फंस गई। रफ्तार कम होने से वह बाल-बाल बच गए, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आत्माराम का कहना है कि रात में पास स्थित शराब भट्ठी के कारण इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन मौर्या, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.