बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। घर की चारदीवारी में शुरू हुआ छोटा-सा मनमुटाव कब रिश्तों में इतनी दूरी पैदा कर देता है कि पति-पत्नी अलग रहने लगते हैं, इसका अंदाजा अक्सर परिवारों को भी नहीं होता। लेकिन रविवार को बलरामपुर पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र में हुई बैठक ने छह परिवारों को एक बार फिर साथ बैठने और पुराने मतभेद भुलाकर नई शुरुआत करने का मौका दिया। बातचीत और समझाइश के बाद पति-पत्नी और उनके परिजनों ने आपसी विवाद खत्म कर सौहार्दपूर्ण माहौल में साथ रहने पर सहमति जताई। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से जुड़ी पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में परामर्शदाताओं...