Balrampur News: छह दशक से सिल्ट में दफन है कोहरगड्डी बांध, भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
बलरामपुर, सितम्बर 15 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। सिंचाई विभाग के खेतों तक पानी पहुंचाने और जलस्रोतों के संरक्षण के दावों के बीच पचपेड़वा विकासखंड का करीब छह दशक पुराना कोहरगड्डी बांध बदहाली का शिकार है। बांध में लंबे समय से जमा सिल्ट, जर्जर निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के अभाव और मुख्य फाटक पर सुरक्षा इंतजाम न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इसको लेकर मंगलवार को भारी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द बांध की सिल्ट सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी आलोक कुमार चौधरी ने कहा कि होश संभालने के बाद से उन्होंने बांध की सिल्ट सफाई होते नहीं देखी। पर्याप्त पानी का भंडारण न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्यामलाल और 60 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.