बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखरपुर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब भीषण गर्मी के कारण पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। सुबह नीचे उतरने पर कमरों के टूटे ताले व बिखरा सामान देखकर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम शेखरपुर निवासी ओमकार पुत्र जगबहादुर 17 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवर व मोबाइल ले उड़े चोर देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आए। नीचे बने दो कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर...