Balrampur News: छठे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
बलरामपुर, सितम्बर 29 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। दाखिल-खारिज के मुकदमों की ऑनलाइन पैरवी शुरू किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद उपनिबंधन कार्यालय उतरौला में बैनामा का बहिष्कार किया गया। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी उतरौला योगेंद्र शरण शाह को मांगपत्र सौंपकर ऑनलाइन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रविशंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने संघ भवन में बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि पहले दाखिल-खारिज के मुकदमों का दायरा अधिवक्ता ऑफलाइन करते थे, लेकिन शासन के आदेश के बाद ऑनलाइन दायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.