Balrampur News: छठे दिन धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा
बलरामपुर, सितम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के छठे दिन गुरुवार को जिले में प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। मुख्यालय नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को एकत्र कर भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। नगर के वीर विनय चौराहा से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ राप्ती नदी के तट पर पहुंचा। यहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण के भजनों पर युवा व अन्य श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे रास्ते जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे। नगर क्षेत्र से करीब 150 प्रतिमाओं का जुलूस निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.