Balrampur News: चौपाल में सात शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
बलरामपुर, जुलाई 17 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विकास आपके द्वार रथ यात्रा के तहत विकासखंड गैसड़ी की ग्राम पंचायत सेमरी सिसई में चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, फैमिली आईडी समेत कई जरूरी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही ग्राम पंचायत से जुड़ी शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया। पंचायत सचिवालय में आयोजित चौपाल के दौरान बालकराम, अनवर जहां, राजेश और रफीक सहित कई पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए गए। शहजमां व प्रवीन बानो की फैमिली आईडी तथा पुष्पा, शायरा और सुगरा फातिमा सहित अन्य लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। गांव के दिवंगत नफीस का मृत्यु प्रमाण-पत्र भी बनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.