बलरामपुर, नवम्बर 17 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को थाना परिसर में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों की बैठक क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मल्ल और प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई। अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को गांवों में निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मल्ल ने बैठक के दौरान गांवों, कस्बों और प्राथमिक विद्यालयों में हुई चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी रात में विशेष सतर्कता बरतें और गांव में आने-जाने वाले अजनबी व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। प्राथमिक विद्यालयों, मंदिरों और सरकारी भवनों की सुरक्षा पर विशेष ध्या...