Balrampur News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 21 मुकदमे दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सदर तहसील के पास से समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी निवासी करमहना थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की सफेद मोटरसाइकिल बरामद हुई। चेसिस नंबर के जरिए जांच में बाइक का पंजीकरण मिला। वाहन स्वामी गोंडा जिले के बाबागंज निवासी नीरज गुप्ता हैं। जांच में बाइक चोरी का मुकदमा धानेपुर थाने में दर्ज मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बाइक चोरी कर बेचने की फिराक में होने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी समेत 21 मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.