बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। मथुरा बाजार के चैसार गांव में भाजपा नेता जनार्दन मिश्र के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध कथावाचक संत सर्वेश जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे परिसर भक्तिमय बना हुआ है। कथावाचक ने भक्ति, धर्म, सदाचार और ईश्वर के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को सत्य के मार्ग पर चलने, अच्छे संस्कार अपनाने और मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। भाजपा नेता जनार्दन मिश्रा और डॉ. अशोक कुमार मिश्रा के संयोजन में आयोजित कथा के मुख्य यजमान डॉ. शिवराम मिश्रा और मुन्नी देवी हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: क...