बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: मातमी जुलूस में गूंजी या हुसैन की सदाएं, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ बलरामपुर, संवाददाता। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को जिले में अकीदत और गम का माहौल रहा। नौवीं तारीख की रात अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर इमाम चबूतरों पर ताजिया, अलम, रौजा और जुल्फिकार रखे। साथ ही हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और कौम की तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। यह भी पढ़ें- या हुसैन की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूसमातमी जुलूस का आयोजन नगर के पुरैनिया तालाब, नगर पालिका, नई बस्ती, झंझरा, बड़ा पुल, नौशहरा, बलुहा और गदूरहवा समेत विभिन्न मोहल्लों में देर रात तक ताजिए और रौजे सजाए गए। आकर्षक ताजियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़...