Balrampur News: चीनी मिल से सटी सुआंव नदी पर औद्योगिक अपशिष्ट का खतरा, शहर का घरेलू कचरा भी बढ़ा रहा संकट
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर। विकास और रोजगार की रफ्तार के बीच पर्यावरण की कीमत तो नहीं चुकाई जा रही है। बलरामपुर शहर में चीनी मिल से सटी सुआंव नदी और इसके आसपास के जलस्रोतों की स्थिति इस सवाल को गंभीर बना रही है। औद्योगिक गतिविधियों से निकलने वाले संभावित अपशिष्ट के साथ शहर का घरेलू कचरा और गंदा पानी भी नदी के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। करीब दो लाख से अधिक आबादी वाले बलरामपुर शहर में सवा लाख से अधिक मकान हैं। इन घरों से निकलने वाले कचरे और नालियों के गंदे पानी के नदी तक पहुंचने की स्थिति ने प्रदूषण के स्रोतों को और व्यापक कर दिया है। सुआंव नदी के किनारे कई स्थानों पर कचरा डाले जाने से गंदगी का अंबार दिखाई देता है। प्लास्टिक, घरेलू ठोस कचरे व दूसरे अपशिष्ट के खुले में पड़े रहने से बरसात के दौरान इस नदी या आसपास के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.