Balrampur News: चिरौंजीपुर में बिजली तक नहीं पहुंची, ग्रामीणों का प्रदर्शन
बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा की ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास के मजरे राजस्व गांव चिरौंजीपुर के ग्रामीण आजादी के करीब आठ दशक बाद भी बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम प्रधान रामनिवास यादव के नेतृत्व में मंगलवार ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2005 से पहले बिजली विभाग ने गांव में पोल खड़े कर तार खींचे थे। कुछ समय तक गांव में बिजली जली, लेकिन गांव के पूरब स्थित पहाड़ी नाला खैरहनिया-खरझार में उफान आने से नाले के दोनों ओर लगे विद्युत पोल गिर गए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने गांव की ओर मुड़कर नहीं देखा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और प्रार्थनापत्र देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। बिजली नहीं होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.