बलरामपुर, अक्टूबर 28 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। बघेलखंड चौकी अंतर्गत ग्राम लल्लनपुरवा में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. संजय कुमार, राजेश तथा योग गुरु पुष्पेंद्र ने सहभागिता निभाई। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श और औषधि वितरण की सुविधा उपलब्ध कराना था। इस दौरान ग्रामीणों को नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित खानपान रखने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दिनचर्या में शामिल...