बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। डुमरियागंज रोड स्थित एक निजी होटल में रविवार को उतरौला डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें चिकित्सकों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और उनकी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के अधिक से अधिक चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। डॉ. एहसान खान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में चिकित्सकों को अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित रहना जरूरी है। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. जफर अखलाख ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चिकित्सकों की सबसे बड़ी ताकत है। डॉ. अन्नू वर्मा ने कहा कि किसी भी अनुचित दबाव या उत्पीड़न का चिकित्सकों को एकजुट होकर सामना करना चाहिए। महामंत्री मुजीब खान ने सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों पर भ्रामक खबरें प्...