बलरामपुर, अगस्त 26 -- Balrampur News: बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की सीमाओं को आकर्षक व भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर की चारों दिशाओं में भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने बुधवार को नगर की विभिन्न सीमाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित स्वागत द्वारों के लिए उपयुक्त स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कार्ययोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित स्वागत द्वार महज नगर की सीमा चिह्नित करने वाले ढांचे नहीं होंगे, बल्कि बलरामपुर शहर की गौरवशाली पहचान, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपरा व विकास यात्रा के प्रतीक बनेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: कर्ण द्वार का डिजाइन तैयार, सामान्य ...