बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में चाय की दुकान से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, गदुरहवा मोहल्ला निवासी याकूब पुत्र मोहम्मद हुसैन अपने घर के सामने चाय की दुकान चलाते हैं।

तहरीर में आरोप उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपना वीवो 1904 मोबाइल फोन दुकान पर चार्जिंग में लगाया था। इसी दौरान दुकान पर आए दो युवक मौका पाकर मोबाइल लेकर फरार हो गए। तहरीर में याकूब ने गदुरहवा निवासी इरफान पुत्र गोलू तथा मुरलीपुर निवासी अरशद पुत्र जावेद उर्फ नान्हू पर मो...