Balrampur News: चाट जल्दी न देने पर दुकानदार से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी
बलरामपुर, अगस्त 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के हरैंया थाना क्षेत्र के मजगवां गांव में चाट जल्दी बनाकर देने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बसंतपुर (उदईपुर) निवासी दिनेश कुमार पुत्र काली चरण मजगवां गांव में चाट की दुकान लगाते हैं। आरोप है कि सात अगस्त को मजगवां निवासी बंटी पुत्र बिक्रम उनकी दुकान पर पहुंचा और जल्दी चाट बनाकर देने का दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बंटी ने दिनेश के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे और घूंसों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: फोन पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज साथ ही जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.