Balrampur News: चलो पेड़ लगाएं अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण का दिया संदेश
बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और नगर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से फिरोज खान पप्पू फाउंडेशन की ओर से चलो पेड़ लगाएं अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। फाउंडेशन की टीम ने नगर के अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार भी अभियान के सहभागी बने। उन्होंने पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संदेश दिया। इसके अलावा देवीपाटन अंत्येष्टि स्थल और जरवा रोड स्थित कब्रिस्तान समेत अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.