बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति के हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर एक आरोपी की पहचान बताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक नंबर और आरोपी की पहचान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भुलभुलिया (सोनपुर) निवासी प्रमोद कुमार पुत्र गया प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह जरूरी काम से मजगवां (उदईपुर) जा रहे थे। मजगवां के पास पहुंचने पर वह सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान मजगवां की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे।

घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने अचानक उसके हाथ पर झपट्टा मारकर रियलमी सी-85 मोबाइल फोन छीन लिया। इस...