बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: तुलसीपुर। रामविलास अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर तुलसीपुर की वंदना सभा में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक लक्ष्मीनारायण ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी आशीर्वचन देते हुए अनुशासन, संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य शशांक गौरव त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके प्रेरक विचार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होंगे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...