बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज। विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम चमरुपुर में सड़कें मरम्मत के अभाव में बदहाल हो गई हैं। मुख्य बाजार सहित कई गलियों की सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सडक के गड्ढे, कीचड़ पानी से बढी लोगों की परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...