Balrampur News: चमरुपुर की जर्जर सड़कों से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज। विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम चमरुपुर में मरम्मत के अभाव में कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण बाजार की गलियों से आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सड़क पर मिट्टी गिरने से फिसलन बढ़ी यह भी पढ़ें- Bhabua News: सड़क पर मिट्टी गिरने से फिसलन बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.