बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। तीन दिन से लापता अधेड़ का शव सोमवार सुबह गांगनार स्थित तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अधेड़ के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच कर रही है। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलुई निवासी सीताराम ने बताया कि उनके भाई गंगाराम पुत्र बहादुर शनिवार दोपहर साइकिल लेकर गांगनार चौराहे की ओर गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रविवार शाम करीब चार बजे चरवाहों ने तालाब के किनारे उनकी चप्पल और साइकिल पड़ी देखी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे तलाश के दौरान गंगाराम का शव तालाब में पाया गया। सीताराम ने बताया कि ...