बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णव' के संभावित प्रभाव को देखते हुए बलरामपुर में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 29 व 30 अक्टूबर को जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम के इस संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने व जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचने, जर्जर मकानों में न रहने व नदी-नालों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से जि...