बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: सादुल्लानगर। स्थानीय कस्बा सहित आसपास के बाजारों में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। अस्पताल, थाना और प्रमुख बाजारों के सामने सड़कों पर भरे पानी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राहगीरों, मरीजों, छात्रों और व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने इसके स्थायी समाधान की मांग उठाई है। जुनैद रायनी, अकबर अली, कल्लन, अखिलेश पांडेय, संदीप पांडेय, मनीष कुमार सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रमुख मार्गों और तिराहों पर शीघ्र नाला निर्माण कर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घासी पोखरा बाजार में जलभराव के बीच आवागमन करते लोग व छात्र-छात्...