Balrampur News: घर से 15 लाख के जेवर व नकदी चोर ने उड़ाए
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: गौरा चौराहा, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के कोल्हुईया गांव में चोरों ने बीती रात एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। छत के सहारे आंगन में उतरे चोरों ने अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। अखिलेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करके सो गए। इसी बीच रात में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी में रखे कीमती आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना से गांव के लोगों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द चोरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.