Balrampur News: घर से बिना बताए निकली किशोरी, गुमशुदगी दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार किशोरी एक अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे पट्टीदार की बेटी के साथ घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि दो अक्तूबर को तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.