बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। चार नवंबर की सुबह बिस्कुट लेने घर से निकली किशोरी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के मुताबिक, किशोरी की मां का निधन हो चुका है। पिता अधिकतर नशे में रहते हैं। ऐसे में वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। चार नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह बिस्कुट लेने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : घर से दवा लेने गई किशोरी लापता प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी की बड़ी बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली ग...