बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सेमरहना में घर से चोरी कर भाग रहे आरोपी को पीड़ित और उसके परिजनों ने दौड़ाकर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव निवासी सुकई विश्वकर्मा के अनुसार छह नवंबर की सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर रखी साइकिल और बैटरी गायब मिली। इस पर उन्होंने अपने भतीजे पिंटू के साथ चोर की तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर एक व्यक्ति उनकी साइकिल पर बैटरी लादकर हरिहरगंज-ललिया मार्ग की ओर जाता दिखाई दिया। दोनों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युमन यादव निवासी कटरा बाजार जनपद श्रावस्ती बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को चोरी के सामान समेत थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरो...