Balrampur News: घर में साथ मिली पति-पत्नी की लाश, दो मासूमों से छिन गया मां-बाप का साया
बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: उतरौला/बलरामपुर, संवाददाता। जिस घर में सोमवार सुबह तक बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं, उसी घर में शाम होते-होते पति-पत्नी की लाश मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बासूपुर के पुरवा पिरगिरास में 28 वर्षीय मनोज कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के भीतर दोनों के शव मिलने से घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई? सोमवार शाम करीब पांच बजे परिवार के लोग घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब भीतर से कोई जवाब नहीं आया तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मनोज कुमार व उनकी पत्नी मंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.