बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: महाराजगंज तराई, संवाददाता। महाराजगंज तराई क्षेत्र के बरदहवा गांव में अज्ञात कारणों से एक घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने के बाद घर में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बलरामपुर भेजा गया है। थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम बरदहवा निवासी राजकुमार पुत्र झूर्रे के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में CNG भरवाते समय ट्रक का सिलेंडर फटा, 3 की मौत; इन वजहों से हो सकता है धमाका हादसे में 16 वर्षीय इकास पुत्र झूर्रे, 56 वर्षीय अनोखा पत्नी झूर्रे व गरीब दास की नौ वर्ष...