Balrampur News: घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर बिशुनीपुर में कथित पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी माया देवी, पत्नी स्वर्गीय हरिराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 13 अक्तूबर को वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव का कुन्नू पुत्र बाबूलाल उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी अपनी पत्नी के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा और दोनों ने उनके साथ मारपीट किया। पीड़िता के मुताबिक, मां के साथ मारपीट होते देख उनकी बेटी संजू बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.