Balrampur News: घर में खींचकर तीन भाइयों को पीटा, एक की सिर व पसली की हड्डी टूटी
बलरामपुर, सितम्बर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के नवानगर गांव में बाइक आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन भाइयों को घर के अंदर खींचकर पीटने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मुजीबुल हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र, भोला, दुर्गावती, नृपति की पत्नी और काशीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 29 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर बाइक आगे-पीछे करने की बात को लेकर रविंद्र से उसके बेटों अरमान, अरवाज और आबिद रजा का विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर रविंद्र वहां से चला गया और कुछ देर बाद अन्य आरोपियों के साथ लाठी-डंडे व अन्य हथियार लेकर लौट आया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर में खींचकर तीन भाइयों को पीटा, एक की सिर और पसली की हड्डी टूटी तीनों भाइयों के रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.