बलरामपुर, सितम्बर 28 -- Balrampur News: बाइक आगे-पीछे करने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पांच लोगों पर केस, शिकायतकर्ता ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का लगाया आरोप बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के नवानगर गांव में बाइक आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन भाइयों को घर के अंदर खींचकर पीटने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मुजीबुल हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र, भोला, दुर्गावती, नृपति की पत्नी और काशीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है。

घटना का विवरण शिकायतकर्ता के अनुसार, 29 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर बाइक आगे-पीछे करने की बात को लेकर रविंद्र से उसके बेटों अरमान, अरवाज और आबिद रजा का विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर रविंद्र वहां से चला गया और कुछ देर बाद अन्य आरोपियों के साथ लाठी-डंडे व अन्य ...