Balrampur News: घर-घर सत्यापन कर योजनाओं से वंचित पात्रों का हुआ पंजीकरण
बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर संचालित विकास आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलवा विनुहनी में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने घर-घर जाकर यह सत्यापित किया कि पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। योजनाओं से वंचित अथवा छूटे पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उनका मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। निरीक्षण के बाद पंचायत भवन में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जहां वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, परिवार आईडी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीकरण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.