बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: - तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से गई मासूम की जान, घर की खुशियां मातम में बदलीं - पिता की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू - हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

हादसे में आठ वर्षीय पूनम की मौत बलरामपुर, संवाददाता। घर के सामने मौजूद आठ साल की पूनम को क्या पता था कि शुक्रवार का दिन उसके परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द दे जाएगा। जिस बेटी की हंसी और किलकारियों से घर-आंगन गुलजार रहता था, उसकी अचानक मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र के रेहरवा कलवारी गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बेटी को खोने के गम में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

प...