Balrampur News: घर के अंदर घुसा तेंदुआ, हलक में अटकी रही परिजनों की जान
बलरामपुर, सितम्बर 15 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में मंगलवार भोर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ राजकुमार यादव के घर में कूद गया। घर के अंदर तेंदुए को देखकर परिवारीजन घबरा गए। तेंदुआ देख वे जोर-जोर से शोर मचाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक हल्ला गोहार करने पर किसी तरह ग्रामीणों ने तेंदुए को घर से बाहर खदेड़ा। ग्रामीणों की भीड़ देख तेंदुआ को घर से बाहर निकलकर पास के गन्ना खेत में भाग गया। तराई क्षेत्र में तेंदुए का दहशत कम होने का नाम नहीं रहा है। आएदिन तेंदुआ किसी न किसी गांव में दिखाई दे जाता है। मंगलवार सुबह राजकुमार यादव के परिवार पर बड़ी अनहोनी होने से बच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह हल्ला गोहार कर तेंदुए को राजकुमार के घर से तो खदेड़ दिया, लेकिन क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.