बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर। संवाददाता। नगर के सौंदर्यीकरण, विकास और ऐतिहासिक विरासत को संवारने की दिशा में रविवार को बलरामपुर को दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं हैं। चौक बाजार में नवनिर्मित घंटाघर-अटल चौक के साथ संतोषी माता मंदिर के निकट स्थित ऐतिहासिक आजाद पार्क के सुंदरीकरण, पुनर्विकास व नवप्रतिमा स्थापना कार्यों का भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। दोनों विकास कार्यों से नगर की तस्वीर को नया स्वरूप मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व नगरवासियों के सहयोग से साकार हुए घंटाघर-अटल चौक का लोकार्पण परमहंत मिथलेश नाथ योगी महाराज देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर, सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। नगर प्रमुख बाजार क्षेत्र में विकसित इस चौक से नगर की सुंदरता और सुव्...